संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। चंडी माता मंदिर, सियालग (बसोहली) से श्रद्धालुओं का एक धार्मिक यात्रा दल सोमवार दोपहर को बनी पहुंची। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनहोर टॉप पर रात्रि विश्राम करेंगे, जिसके बाद यात्रा सुबह नुकनाली की ओर रवाना होगी।
सोमवार को सियालग से चंडी मां के जयघोष के साथ निकली यात्रा दोपहर में बनी पहुंची तो माहौल भक्तिमय हो गया। जानकारी के अनुसार भक्त अनहाेर में रात के समय जागरण करेंगे। इसके बाद तड़के नुकनाली धार की ओर रवाना होंगी। उधर, पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।