फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से आठ किलोमीटर दूर मिलता है राशन

विज्ञापन
बिलावर में ब्लॉक दिवस के दौरान समस्याएं सुनते अधिकारी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सभागार में तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर कोटी गांव से आए लोगों ने अधिकारी को अवगत कराया कि उनके गांव में सरकारी राशन की दुकान नहीं है। ऐसे में गांव के करीब 100 राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए गांव से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित किशनपुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारी से मांग की कि गांव में सरकारी राशन डिपो की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही गांव में पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग की। धार डूगनू लोअर पंचायत के सरपंच कुलदीप कुमार ने उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग की। नगर कमेटी वार्ड एक और दो से बैठक में पहुंची महिलाओं ने अधिकारी को अवगत करवाया कि उनके वार्ड में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। मुनि गांव से आए लोगों के एक शिष्टमंडल ने अधिकारी को अवगत करवाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। बैठक में मौजूद ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी बिलावर डॉ गंगाराम ने लोगों को अवगत करवाया के बिलावर में 21 अप्रैल को हेल्थ मेले का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को तहसीलदार ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए। बैठक में बिलावर ब्लॉक के कई जनप्रतिनिधि और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें