फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंज, ब्लाक अधिकारी सहित गार्ड निलंबित

Mon, 20 Feb 2017 12:58 AM IST
kathua
विज्ञापन
forest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा व्यापक मुहिम के तहत चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के दौरान किए गए कार्य से असंतुष्ट मंत्री की गाज रेंज अधिकारी, ब्लाक अधिकारी और फारेस्ट गार्ड पर गिरी है। तीनों को मंत्री ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह हीरानगर सोशल फारेस्ट्री रेंज के कूटा क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री ने पौधरोपण अभियान का जायजा लिया। हीरानगर फारेस्ट रेंज द्वारा करवाए गए कार्य पर असंतोष जाहिर करते हुए उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


मंत्री ने पौधरोपण के दौरान पालीथिन के साथ पौधे रोपने पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की। उल्लेखनीय है कि ग्रीन कॉरीडोर के तहत लखनपुर से उधमपुर तक नेशनल हाईवे के किनारे व्यापक स्तर पर कंपार्टमेंट तैयार करने और पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है, जिसका व्यक्तिगत तौर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह निरीक्षण भी कर रहे हैं। रविवार को मंत्री ने अपने दौरे के दौरान काम में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। मंत्री का साफ कहना है कि विभाग के तहत किसी भी काम में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें