फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ बारिश हुई

Sun, 29 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
तेज आंधी के साथ बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिन में तपती धूप और फिर शाम को काली घटाओं से घिरा आसमान। शनिवार को मौसम के दो जुदा रंग दिखे। पूरी दोपहर लोगों को प्रचंड गर्मी की मार झेलनी पड़ी, लेकिन शाम को बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया।
विज्ञापन


मौसम की अचानक करवट और काली घटाओं के चले दिन में ही रात हो गई। सूर्य डूबने से दो घंटे पहले ही वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हालांकि, इसके पहले धूल भरी आंधी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा।

सुबह से प्रचंड गर्मी से लोगों को जीना बेहाल हो गया था, लेकिन शाम ढलते ही तेज आंधी के साथ ही बारिश से मौसम सुहाना हो गया। किसानों के लिए यह बारिश सही समय पर हुई है। नियमित अंतराल के बाद मक्की की फसल के लिए यह बारिश बड़ी लाभदायक हैं।
विज्ञापन


हालांकि, तेज आंधी के चलते फलों को नुकसान हुआ है। अधपके फल पेड़ों से गिरने से बागवानों को नुकसान हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकार्ड किया गया।

दिनभर लोग गर्मी से बचने का प्रयास करते नजर आए। सड़कें सुनसान थी। चौक-चौराहों और बाजार में भी रौनक न के बराबर थी। पसीने से लथपथ लोगों ने राहत के लिए ड्रीम लैंड पार्क का रुख किया। लेकिन शाम करीब छह बजे मौसम ने अचानक करवट बदल ली।

काली घटा के साथ-साथ तेज आंधी ने सबको हैरत में डाल दिया। कुछ ही देर बाद बारिश होने लगी और मौसम सुहाना हो गया। महानपुर क्षेत्र में भी बारिश हुई है। इससे किसानों के चेहरों पर खुशी आ गई है। मक्की की बिजाई की तैयारी कर रहे और बिजाई कर चुके किसानों के लिए बारिश सही समय पर और नियमित अंतराल के बाद आ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें