बसोहली। उपमंडलमें सुबह से बारिश जारी रही, जिसके चलते मौसम का मिजाज भी बदल गया। वहीं सुबह से जारी तेज बारिश से कारोबार पर असर पड़ा। लोग कम संख्या में बाजार पहुंचे। दुकानों पर खरीदारी करते कम लोग ही नजर आए।
पहाड़ी इलाकों में भी बारिश से परेशानी बनी रही। कुछ जगहों पर पस्सियां भी गिरीं। हालांकि इससे आवागमन पर असर नहीं पड़ा। जिन स्थानों पर मार्ग कच्चे हैं वहां फिसलन के चलते आवागमन में थोड़ी परेशानी आई।
उधर, बसोहली नगर के साथ लगते पठियारा व पलाही इलाके की ओर जाने वाली सड़कों पर भी पानी भर गया। पठियारा में जिस स्थान पर स्टेडियम का काम लगा है, वहां मार्ग बदहाल हो चुका है। सड़कें मिट्टी व दलदल में तब्दील हो चुकी हैं। यहां से पैदल चलना व वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया।