फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रेलवे फाटक नहीं खुला, लगभग आधा घंटा बाधित रहा यातायात

Wed, 13 Nov 2024 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। हाईवे से जंगलोट गांव को जोड़ने वाले रेलवे फाटक पर लिफ्टिंग बैरियर ने अचानक काम करना बंद कर दिया। सुबह 10.15 बजे बंद हुआ यह बैरियर खुला ही नहीं। इसके बाद स्लाइडिंग बूम बैरियर को चलाया गया।
फाटक पर बैरियर के फेल होने का जिले में यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले ही जसरोटा क्रॉसिंग पर भी इसी तरह से बैरियर के अटकने का मामला सामने आया था। रेलवे का दावा है कि जब तक गेट बंद नहीं होते हैं, तब तक ट्रेन को सिग्नल नहीं मिलता है। ऐसे में ट्रेन फाटक की ओर नहीं बढ़ती है और सुरक्षित व्यवस्था से काम होता है। मंगलवार सुबह 10.15 बजे जंगलोट सैन्य क्षेत्र के नजदीक रेलवे क्रॉसिंग पर बंद हुआ रेलवे फाटक खुला ही नहीं। इस बीच रेलवे कर्मी समस्या का समाधान करने के लिए काम करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर दो तरह के बैरियर होते हैं। लिफ्टिंग और बूम स्लाइडिंग। लिफ्टिंग बैरियर की तार टूट गई और मेकेनिकल फेलियर के चलते यह खुल नहीं पाया। इस दौरान रेल यातायात तो प्रभावित नहीं हुआ, हालांकि कुछ समय के लिए सड़क यातायात प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने बूम स्लाइडिंग बैरियर का इस्तेमाल करते हुए फाटक को चलाया।
जय ओंकार सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें