फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सुकराला माता मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार

Tue, 01 Apr 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर के सुकराला माता मंदिर में दूसरे नवरात्र पर दर्शन के लिए कतारों में लगे भक्त। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर लगाया गया था पुलिस का पहरा
विज्ञापन

बिलावर। सोमवार को चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन सुकराला माता मंदिर में महामाई के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और दूसरे दिन भी माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचने शुरू हो गए और यह क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। दिनभर सुकराला गांव का वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से पेयजल सुविधा, बैठने की बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का पहरा भी लगाया गया है। अलग-अलग इलाकों से सुकराला गांव पहुंचे श्रद्धालुओं ने महामाई के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने माता की आरती में हिस्सा लिया। एडीसी बिलावर विनय खोसला में श्रद्धालुओं से अपील की है के नवरात्र के दौरान धार्मिक स्थल को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें और प्लास्टिक का उपयोग न करें। कूड़ा कर्कट इधर-उधर न फेंके और गांव में लगाए गए कूड़ेदान में ही कूड़े को डालें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें