कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र के मालिनी गांव में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक 27 वर्षीय राहगीर बुरी तरह से घायल हो गया। रविवार देर शाम हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान वीनू सिंह पुत्र हुरमत सिंह निवासी मालिनी कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद