फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पाइपें बिछा दीं पर पानी की आपूर्ति करना भूल गया विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
-विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल ने की पानी की आपूर्ति शुरू करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल ने माता चिंतपूर्णी प्रांगण में वीरवार को मासिक बैठक की। प्रधान मोहिंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि इलाके में पाइपें बिछा दी गई हैं लेकिन पानी आपूर्ति करना विभाग भूल गया है।
समिति सदस्य कुलदीप कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन परियोजना के अंतर्गत 60 किलोमीटर से अधिक पाइप लाइन विभाग की ओर से गांव में बिछा दी गई है। पानी के टैंकों का निर्माण भी कर दिया गया लेकिन पानी के स्रोतों पर काम नहीं हुआ है जिससे परियोजना विफल साबित हुई है। परियोजना पर साढ़े सात करोड़ की राशि लगाने के बावजूद लोगों को लाभ नहीं मिल पाया है। परियोजना के शुरू हेने के 3 वर्ष बाद भी पंचायत मकवाल की 4 हजार से अधिक की आबादी पीने के पानी के लिए परेशान है। प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर जरूरत पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शेष बचे गरीब परिवारों को आवास जल्द आवंटित करवाने के लिए लाभार्थियों की सूची निकालने की भी मांग प्रशासन से मांग की। ओमप्रकाश ने कहा कि चौगान से उदराल सड़क के निर्माण के दौरान मकवाल के चिंतपूर्णी क्षेत्र में जिन पाइप लाइनों को संबंधित ठेकेदार की ओर से उखाड़ा गया था उन्हें भी जल्द दबाया जाए ताकि बीते 2 वर्ष से ठप पड़ी पानी की आपूर्ति शुरू हो सके। बैठक में रतन चंद, ज्ञानचंद, गिरधारी लाल, ख्याल चंद, चरण दास, ओम प्रकाश, कुलदीप कुमार, चरण दास, प्रकाश चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें