फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। नव वर्ष पर माता वैष्णो देवी में हुए हादसे की खबर सुनकर हर कोई दुखी है। लोगों ने इस हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की। वहीं दयाला चक में लोगों ने इस हादसे के लिए श्राइन बोर्ड की अव्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए बोर्ड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाज सेवक रंजीत सिंह ने कहा यह हादसा माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था में सबसे बड़ी चूक का उदाहरण है।
विज्ञापन

नव वर्ष के उपलक्ष्य में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी यह जानते हुए भी श्राइन बोर्ड ने व्यवस्था दुरुस्त करने में लापरवाही बरती। इसी की नतीजा है कि हादसा हुआ और लोगों की जान चली गई। बिना यात्री पर्ची के यात्री कैसे निकल गए, इसकी भी जांच होनी चाहिए। इस लापरवाही में लिप्त कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने उप राज्यपाल से यह गुहार भी लगाई की हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें