फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकान बंद कराने के लिए डीसी व एसएसपी का रास्ता रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। दबवाल में शराब की दुकान बंद कराने के लिए वीरवार को ग्रामीणों ने बायोटेक पार्क में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीसी और एसएसपी का रास्ता रोका। लोगों ने दो टूक कहा कि कि हर हाल में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएग। डीसी ने समस्या सुनने के बाद मामले की जांच करवाकर उचित फैसला लेने का आश्वासन दिया है। उधर, गांव में इसके विरोध में ग्रामीणों ने पांचवें दिन भी धरना जारी रखा।
विज्ञापन

गांव की महिलाओं ने शराब की दुकान के बाहर वीरवार सुबह नारेबाजी की और दोपहर को बायोटेक पार्क का जायजा लेने पहुंचे डीसी व एसएसपी के काफिले को रोककर अपनी व्यथा सुनाई। महिलाओं ने बताया कि शराब की दुकान से इलाके का माहौल खराब होगा। बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा, वहीं बहू-बेटियों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा। महिलाओं ने डीसी को बताया कि यह शराब की दुकान घाटी के लिए है तो उसी इलाके में खोली जाए। दबवाल मेरथ पंचायत का हिस्सा है, ऐसे में यहां शराब की दुकान कतई नहीं खुलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें