फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की संदिग्ध हालत में मौत पर बिफरे माइके वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र के बागता गांव में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार को जीएमसी कठुआ के बाहर प्रदर्शन कर परिजनों ने बेटी की हत्या के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मृतका वंदना देवी के पिता जितेंद्र पाल ने बताया कि पांच साल पहले बेटी का विवाह वक्ता निवासी बलविंदर कुमार के साथ किया था और तभी से ही बात-बात पर सास और ननद अक्सर उनकी बेटी की पिटाई करतीं थी। बीती रात भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसका सबूत बेटी के शरीर पर लगी चोटों के घाव हैं। मायके वालों ने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजौत्रा भी शामिल हुए।
मायक पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मरने वाली महिला का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। इस संबंध में अब मंगलवार को सबसे पहले मायका पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित सांगड़ा, थाना प्रभारी राजबाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें