फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के नेता। - विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। कश्मीर में गैर मुस्लिम लोगों को निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। और, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिला महासचिव रामपाल शर्मा ने कहा कि गैर मुस्लिमों को इसी तरह चुन-चुन कर निशाना बनाया जाता रहा तो कश्मीर के हालात फिर से 1990 जैसे हो जाएंगे। ऐसे में सरकार समय रहते आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। ताकि, वहां हालात सामान्य बने रहें और राष्ट्रभक्त लोगों को डर के माहौल में न रहना पड़े। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष राजेश बजरंगी, घगवाल ब्लॉक अध्यक्ष अनु खजूरिया, तरसेम राज, केदार नाथ शर्मा, विनोद सिंह, राम रतन पाल, अजीत बड़याल, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें