फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। छन्न अरोड़ियां पंचायत के बस्सीयां गांव में बिजली, पानी और सड़क की सुविधा की मांग को लेकर लोगों ने आवाम प्रोग्रेसिव मिशन के बैनर तले प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज भी इस गांव में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल प्रोग्रेसिव मिशन के अध्यक्ष के आर रैना ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी इस मोहल्ले के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। सड़क, बिजली और पानी जैसी कोई भी सुविधा यहां के लोगों को नहीं मिली है। पीने का पानी लेने के लिए आज भी लोगों को पैदल चल कर दूसरे गांव जाना पड़ता है। मोहल्ले को जाने वाले मुख्य रास्ते की हालत इस कदर खस्ता है कि यहां कोई वाहन लेकर आना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि यहां ज्यादातर परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं। यही सबसे बड़ा कारण है कि उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। जबकि, सरकारें गरीबों के उत्थान के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं दी गईं, तो इनके हक के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें