फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने किया नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के पुराने बस अड्डे पर स्थित पुरानी दुकानों को तोड़कर नया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाने का स्थानीय दुकानदारों ने कड़ा विरोध जताया है। मंगलवार को निर्माण स्थल की पैमाइश करने पहुंची नगर परिषद की टीम को दुकानदारों के कड़े रोष का सामना करना पड़ा। जिसके चलते पैमाइश का काम परिषद को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

इस मौके पर स्थानीय दुकानदार योगराज शर्मा ने नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा के कराए जा रहे कार्य पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि परिषद की यह कार्रवाई यहां स्थित दर्जनों दुकानदारों को बेरोजगार करने की साजिश है। जिसे वह कतई सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद इन दुकानों का कानूनी तौर पर किराएदार है। इसी से दुकानदारों के परिवारों का भरण पोषण होता है। ऐसे में वह अपनी रोजी-रोटी से होने वाले किसी भी खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
वहीं, इस संबंध में नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा का कहना है कि शहर का विकास कराना नगर परिषद की जिम्मेदारी है। इसी के तहत पुराने बस अड्डे की सभी दुकानों को तोड़कर यहां नया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए परिषद कार्रवाई कर रहा है। इससे यहां स्थित दुकानों की संख्या बढ़ेगी और नगर परिषद की आय का साधन भी बढ़ेगा। जो शहर के विकास पर ही खर्च होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बनने वाली दुकानों में सबसे पहले पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद शेष बची दुकानों को अन्य लोगों को दी जाएंगी। ताकि, उन्हें भी रोजगार का साधन मिले। लिहाजा वह दुकानदारों के विरोध को देखते हुए परिषद की इस योजना को किसी भी तरह रुकने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें