हीरानगर। प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा वापस देने की मांग करते हुए बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने हीरानगर तहसील मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। जब तक विशेष राज्य का दर्जा वापस नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेगा।
कांफ्रेंस के प्रांतीय संयुक्त सचिव भारती शर्मा ने कहा केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर स्थानीय लोगों के विशेष अधिकार का हनन किया है। विशेष दर्जे वाले इस राज्य को केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश बनाकर यहां के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को केंद्र सरकार ने हजारों नौकरियां देने का वादा किया, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और 35ए को जब तक बहाल नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान प्रेम रतन, गणेश दास वर्मा, नेकां महिला विंग जिला उपाध्यक्ष सोमा देवी, जगजीत सिंह, श्याम लाल मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद