फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने नष्ट की 1,250 किलोग्राम लाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अवैध शराब बनानेे व बेचने के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार को विभिन्न इलाकों में औचक दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने 1,250 किलोग्राम लाहन जब्त करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम द्वारा कठुआ के बुद्धि, कुंदे चक, फलाता, हरियाचक और संदेशपुर इलाकों में शराब की अवैध भट्टियों और अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए दी गई दबिश के दौरान 1,250 किलोग्राम लाहन को जब्त कर नष्ट कर दिया। दबिश के दौरान शराब बनाने वाली भट्ठियों को भी तोड़ दिया गया। दबिश देने वाली टीम की अगुआई ईटीओ नरेंद्र सिंह ने की। टीम के अन्य सदस्यों में इंस्पेक्टर अक्षय चोपड़ा, सबइंस्पेक्टर कुलभूषण मन्हास, गार्ड विकास बबोरिया, शाहबाज खान व संजू शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें