फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सचिवालय के सामने प्रदर्शन

Sun, 01 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : logo
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर 14 के लोगों की समस्याओं को लेकर लोगों ने शनिवार को जिला सचिवालय पहुंचकर हंगामा किया। भाजपा नेता प्रो साईंदास गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। लोगों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि वार्ड के लोग समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी लोगों के लिए बड़ी परेशानी है। उन्होंने कहा कि लोगों को शहर में बनाए जाने वाले शौचालयाें के लिए पैसे नहीं मिल रहे हैं।

एक तरफ तो स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण करवाना है ऊपर से यदि अधिकारियों का इस तरह से उदासीन रवैया रहेगा तो फिर किस तरह से लोगों को राहत मिलेगी और किस तरह से लक्ष्य पूरा होगा। वहीं, उन्होंने वार्ड में राशन की किल्लत की समस्या से अवगत करवाते हुए नियमित राशन सप्लाई करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय पर राशन नहीं मिलने के कारण गरीब परिवार प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में इस तरफ ध्यान दिया जाए। वार्ड में रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे कब्जे को लेकर भी प्रशासन से हस्तक्षेप कर इस मामले को सुलझाने की मांग की।

इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों से भी भेंट की और इस मामले को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की। जिला अतिरिक्त विकास उपायुक्त डा. मनमोहन सिंह और तहसीलदार अवतार सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समस्या हल करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में हरबंस लाल, पुष्पा देवी, ओम प्रकाश, रवि कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें