फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने पर सड़क पर उतरे

Sun, 19 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर
विज्ञापन
water
विज्ञापन
पांच दिन से पेयजल संकट से जूझ रहे रामकोट नगर के वार्ड नंबर चार और पांच के लोगों के सब्र का बांध शनिवार को टूट गया। बड़ी संख्या में लोग धार-उधमपुर मार्ग पर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे यातायात जाम हो गया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हुई तो और तेज प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों वार्डों में पांच दिन से पेयजल नहीं आ रहा है। बंसी लाल गुप्ता ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद पेयजल सप्लाई बहाल नहीं की गई है।

उन्होंने बताया कि नगर के सभी जल स्रोत सूख चुके हैं। इस हाल में सभी पीएचई विभाग की पेयजल सप्लाई पर ही निर्भर हैं, लेकिन आए दिन बाधित हो रही सप्लाई सिरदर्द बन गई है। प्रदर्शन की खबर पाकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को समझाया। इसके बाद यातायात बहाल हो गया। अधिकारियों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हट गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें