फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के समर्थन में निकाली रैली

Mon, 04 Jan 2016 12:53 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आल जम्मू कश्मीर रिजर्व कैटेगरी इंप्लाइज एसोसिएशन और रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को पदोन्नति में आरक्षण के समर्थन में रैली निकाली।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण को लागू करने की मांग की। रैली पुराने बस अड्डे स्थित गुरु रविदास मंदिर से शुरू होकर अंबेडकर मार्ग से होती हुई शहीदी चौक से शहीद भगत सिंह पार्क में संपन्न हुई।

पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रिटायर्ड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पीके चौहान, पूर्व विधायक ध्यानचंद, बसपा नेता सोमराज मजोत्रा आदि ने कहा कि सरकार ने यदि आरक्षण जैसे अधिकार को खत्म किया, तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरक्षित जाति के लोगों को अपने हक के लिए एक मंच पर आने की जरूरत है। आल जम्मू कश्मीर रिजर्व कैटेगरी इंप्लाइज एसोसिएशन के  प्रधान डॉ. संजय, गुर रविदास सभा के पिरन दित्ता, अशोक बसोत्रा, रतन चंद, लोक नाथ डोगरा, रमेश कुमार आदि ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण को रोकना उचित नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने उन्हें आरक्षण दिया है। इसलिए इसे खत्म नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे किसी जाति के विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन अपने हक के लिए पीछे हटने वाले भी नहीं हैं। रैली में गुरु रविदास सभा, संत कबीर सभा, नाभा दास सभा सहित अन्य कई संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें