फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए मुख्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 28 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन महीने से राशन नहीं मिलने से गुस्साए वार्ड 8, 9 और 11 के लोगों ने विभाग के खिलाफ रोष रैली निकाली और जिला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बकाया राशन के साथ ही हर वार्ड के लिए अलग डिपो खोलने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा ने कहा कि शहर भर के विभिन्न वार्ड के लोग आए दिन राशन नहीं मिलने से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर डिपो एक-दूसरे के साथ जोड़ दिए गए हैं, जिससे लोगों को पता नहीं चल पाता कि राशन किस वार्ड के लिए आया है।

उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि भाजपा और पीडीपी के शासन काल में लोगों को राशन भी नहीं मिल पा रहा है, जो सरकार जनता को राशन तक नहीं दे सकती, उस सरकार को सत्ता में भी नहीं रहना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हर वार्ड का अलग राशन डिपो बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल कौशल्या देवी, पूजा देवी, उषा देवी ने बताया कि पिछले तीन महीनों से राशन नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि पूरे दिन धूप में खडे़ रहने के बाद भी बिना राशन लिए लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें