फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी की किल्लत पर फूटा गुस्सा

Sun, 28 Aug 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
विज्ञापन
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पीएचई और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भड़ास निकाली और समस्या का समाधान न होने की सूरत में उग्र रुख अपनाने की चेतावनी भी दे डाली। प्रदर्शनकारियों में शामिल अश्वनी कुमार, जितेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, संतोष कुमारी, दर्शना कुमारी, राणो देवी आदि ने कहा कि पिछले तीन महीनों से गांव के वार्ड दो में बिजली बंद है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव के अन्य सभी वार्ड में बिजली मुहैया करवाई जा रही है लेकिन वार्ड दो में बिजली बंद है। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग से इस भेदभाव को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से भी किसी ने समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ साल पहले गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल लगाया गया था।

अभी तक पाइपें नहीं बिछाई गई है। इस कारण लोगों को अब भी पानी लेने के लिए ट्यूबवेल पर ही जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से ट्यूबवेल बनाया गया लेकिन ट्यूबवेल का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएचई सिविल विंग से कई बार पाइपें बिछाने की मांग की जा चुकी है लेकिन विभाग ने अभी तक समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें