फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाबा साहेब की प्रतिमा से बेअदबी मामले को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 30 Jan 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री के ​​खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
कठुआ । पंजाब के अमृतसर में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से बेअदबी मामले पर आंबेडकर सेना मूल निवासी व जन जागृति मंच सहित विभिन्न संगठनों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने शहीदी चौक में पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों नेतृत्व कर रहे अंबेडकर सेना मूल निवासी के प्रधान प्रदीप अंबेडकरी ने कहा कि संविधान के निर्माता बाबा साहब का इस तरह का अपमान पूरी तरह से निंदनीय है। लिहाजा इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर श्रेष्ठ कुमार, सुखविंदर मजोत्रा, पंकज कुमार, स्वतंत्र भारत व अशोक कुमार मौजूद रहे। जनजागृति मंच के प्रधान संजय कुमार ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के प्रति उनका पूरा समाज आस्था रखता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें