फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया के खिलाफ भड़का पूर्व सैनिकों का गुस्सा

Wed, 16 Mar 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
कन्हैया कुमार - फोटो : bbc
विज्ञापन
भारतीय सेना पर कन्हैया कुमार के विवादित बयान पर मंगलवार को पूर्व सैनिकों ने रैली निकालकर कन्हैया को कड़ी सजा देने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने पहले शहीद भगत सिंह पार्क में धरना दिया और कन्हैया के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसके बाद शहीद भगत सिंह पार्क से जिला सचिवालय तक रैली निकालने के बाद जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने के दौरान ज्ञान सिंह पठानियां ने कहा कि कन्हैया कुमार के बयान पर इस प्रकार की चुप्पी सही नहीं है।

इस चुप्पी का मतलब है कि देश के प्रति इस प्रकार के बोल बोलने वाले को हम सहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार ने जेएनयू में जिस प्रकार से देश की आजादी और अन्य नारों से देश के युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की है, उसे किसी भी प्रकार से सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें