खराब मौसम में डोडा जिले की सड़कों पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं। लगातार हो रही बारिश के साथ हादसों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार को दो अलग-अलग हादसों के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
डोडा की तहसील ठाठरी के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र काहरा की ओर शनिवार रात करीब 11 बजे जा रही वैन जेके06-8762 जैसे ही पांच किलोमीटर दूर मछीपल दुनदी के पास पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे वैन गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की खबर सुनते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को ठाठरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने बाग हुसैन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है। इनमें सज्जाद हुसैन और राशिद अहमद निवासी काहरा गंदोह शामिल हैं।