फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, भ्रष्टाचार पर भड़के कांग्रेसी

Sun, 12 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महंगाई, भ्रष्टाचार समेत जम्मू के साथ भेदभाव के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मुखर्जी चौक पर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर लोगों से धोखा करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के धरना मंच से विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है। विकास और जम्मू के साथ भेदभाव खत्म करने का झांसा देकर बहुमत हासिल करने के बाद सरकार ने लोगों को धोखा दिया है। सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं करा पाई है। बिजली और पानी के लिए लोग परेशान हैं।

पूर्व मंत्री बाबू सिंह ने कहा कि उन्होंने भी बिजली विभाग का प्रभार संभाला था, लेकिन ऐसी दुर्दशा कभी नहीं थी जैसी वर्तमान में है। उन्होंने कहा कि सिर्फ वाक आउट करने से समस्या हल नहीं होगी, जम्मू के हित को बचाने के लिए काम करना होगा। इसके लिए जम्मू के सभी लोगों को एकसाथ आना होगा। तभी उन्हें हक मिलेगा।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि पीडीपी और भाजपा ने दोनों खित्तों के समान विकास को मुद्दा बनाकर गठबंधन किया था। अब नतीजा यह निकला है कि कश्मीर को अधिकार दिलाने के चक्कर में जम्मू से भेदभाव हो रहा है।

इंडोर स्टेडियम ही नहीं, विकास के अन्य कामों में भी जम्मू को नजरअंदाज किया जा रहा है। न तो सीमावर्ती लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पांच-पांच मरले के प्लाट मिले और न ही गरीब लोगों के खाते में पंद्रह लाख रुपये आए। ऐसी सरकार सिर्फ लोगों को धोखा देकर अपना स्वार्थ साध रही है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यदि भेदभाव की नीतियों को बदला नहीं गया तो वह चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा ने भी सरकार को कोसा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें