फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिन से बिजली गुल होने पर फूटा गुस्सा

Mon, 30 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
विज्ञापन
जंगल की आग से पिघली तार
विज्ञापन
गांव पथवाल में 17 दिन से बिजली संकट को दूर न करने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने दियालाचक चौक पर आकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब दो घंटे तक हाइवे जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग पर लोगों की परेशानी को बढ़ाने का आरोप भी लगाया और समस्या के जल्द समाधान की मांग भी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल देवराज, जीवन कुमार, श्रवण कुमार, नीरज आदि ने कहा कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब हुए 17 दिन हो गए हैं।, लेकिन विभाग ने अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई पहल नहीं की है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि विभाग को समस्या की सूचना नहीं है इन सत्रह दिनों में विभाग से कई बार फोन पर और कार्यालय में जाकर भी अवगत करवाया गया। लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

उन्होंने कहा कि पिछले सत्रह दिनों ने ग्रामीण अंधेरे में जी रहे हैं और विभाग को लोगाें की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी विभाग से बात की जाती है तो विभाग की ओर से बिजली बिल का बहाना लगाकर लोगों को परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि गांव में 250 केवी के ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। लेकिन विभाग केवल 100 केवी का ही ट्रांसफार्मर लगा रहा है। ऐसे में बार बार ट्रांसफार्मर जल जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग से इस बारे में भी बात की गई थी लेकिन विभाग ने अब तक मांग पूरी नहीं की। उधर लोगों द्वारा हाइवे जाम करने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हीरानगर अमित सांगड़ा मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों ने बात नहीं मानी और हाइवे पर डटे रहे। कुछ देर बाद एसडीएम हीरानगर सोहन लाल शर्मा ने लोगों की बात बिजली विभाग के अधिकारी से करवाई और उचित आश्वासन मिलने पर ही लोगों ने हाईवे खोला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें