फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशा तस्करी के आरोपी की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मंजिला मकान के बाहर चस्पा किया नोटिस
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बिलावर के रामकोट में नशा तस्करी के आरोपी की एक करोड़ 10 लाख के एक मंजिला मकान को कुर्क किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह संपत्ति नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन से बनाई है। पुलिस ने उसके मकान के बाहर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी नशा तस्कर मोहम्मद आरिफ निवासी रामकोट लंबे समय से अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त है। इनमें 2021 में पुलिस थाना बिलावर, 2022 में एएनटीएफ जम्मू, 2023 में पुलिस थाना विजयपुर तथा 2026 में पुलिस थाना नगरोटा जम्मू में दर्ज मामले शामिल हैं। इसके अलावा, आरोपी को 2024 में पीआईटी-एनडीपीएस कानून के तहत भी हिरासत में लिया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और उसकी अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों की भी पहचान की जा रही है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा के आदेश पर थाना प्रभारी बिलावर जहीर मन्हास और चौकी प्रभारी रामकोट ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजदूगी में एक कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें