फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर में दो और संक्रमित, उपजिले में अब तक नौ लोग कारोना पॉजिटिव

विज्ञापन
सील किया गया बसोहली के पलाही का इलाका। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। उपजिले में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से बिलावर में संक्रमितों की संख्या नौ पहुंच गई है। फिंतर गांव के कॉन्वेंट स्कूल में स्थापित क्वारंटीन सेंटर में एक मामला आने के बाद यहां अब तक आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सरकारी डिग्री कॉलेज में स्थापित क्वारंटीन सेंटर में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। कॉलेज से जो संक्रमित व्यक्ति सामने आया है, सोमवार को उसे क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद उसके घर धारडूगनु भेज दिया था, लेकिन मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद वह पॉजिटिव पाया गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन की ओर से डॉक्टरों की टीम, एंबुलेंस और पुलिस बल को धारडुगनु गांव भेजा गया, जहां से संक्रमित व्यक्ति को इलाज के लिए कोविड अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार संक्रमित व्यक्ति अपने घर पहुंचकर अलग कमरे में रह रहा था। पुलिस ने उसके घरवालों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले जो सात मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, उनका इलाज कोविड अस्पताल जम्मू में चल रहा है। मंगलवार को दो संक्रमितों को इलाज के लिए भी जम्मू भेज दिया। जीडीसीई बिलावर में मंगलवार तक 86 अन्य लोगों को क्वारंटीन किया गया है। आए दिन कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने से लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वालों की वजह से आए दिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है।
कोट्स
सरकारी डिग्री कॉलेज बिलावर और कॉन्वेंट स्कूल के आसपास के इलाके को पिछले सप्ताह से हॉटस्पॉट घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया कि इन दोनों क्वारंटीन सेंटरों की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। शहीदी चौक से लेकर फिंतर चौक तक पूरा इलाका सील कर दिया गया है और इस इलाके में किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंदर सिंह चिब, थाना प्रभारी, बिलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें