फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ब्लैक टाॅपिंग का कार्य अधूरा छोड़ने पर लोगों में आक्रोश, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर केवार्ड नंबर 18 में ब्रह्मा कुमारी आश्रम गली में ब्लैकटॉपिंग का काम अधूरा छोड़े जाने का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध कर प्रदर्शन किया। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ अपने रोष का इजहार करते हुए आरोप लगाया कि विभाग ने गली के ऊपर वाले हिस्से से काम शुरू करने के बजाय बीच से ब्लैकटॉपिंग शुरू कर दी। जिससे गली का बाकी हिस्सा अधूरा रह गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय मोनू सिंह ने बताया कि विभाग ने गली के केवल आधे हिस्से का ही काम मंजूर किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरी गली का काम पूरा नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने चल रहा काम भी रुकवा दिया। सभी ने कठुआ प्रशासन से मांग की कि ब्रह्मा कुमारी आश्रम गली के पूरे हिस्से की ब्लैकटॉपिंग का काम पूरा कराया जाए। ताकि लोगों को अधूरी सड़क के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें