कठुआ। जिला के स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीसी कठुआ अतुल गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में सीआरपीएफ, जिला पुलिस, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के साथ एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्र के प्रति जज्बे का प्रदर्शन किया। वहीं इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पारंपरिक लोक गीतों पर शानदार सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
एडीसी ने कहा कि आज का दिन आजाद भारत के सम्मान के साथ जुड़ा है क्योंकि इस दिन भारत को लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में घोषित किया गया था। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यक्रम के उत्सव के दौरान कोविड -19 सुरक्षा उपायों के पालन पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों से इस समारोह को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया।
बता दें कि जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले मुख्य समारोह में डीसी ओम प्रकाश मुख्य अतिथि होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह में एसएसपी डॉ. शैलेन्द्र मिश्रा, एएसपी रमनीश गुप्ता, जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निजी स्कूलों के प्रबंधक व गणमान्य भी मौजूद रहे।