फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनियाडी ने प्रत्याल को हराकर जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। सीमावर्ती पंचायत बनियाडी में रविवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पंचायत की ओर से कराई गई प्रतियोगिता में विभिन्न इलाकों की कुल 4 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बनियाडी और प्रत्याल की टीम के बीच खेला गया। बनियाडी टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2-0 से प्रत्याल टीम को हराकर यह प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसएचओ राजबाग भूपेंद्र सिंह और स्थानीय सरपंच राकेश चौधरी ने विजय टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सरपंच ने कहा कि पंचायत के युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए पहले भी इस तरह की प्रतियोगिताएं कराई गई हैं और भविष्य में भी कराई जाएंगी। इस मौके पर डोगरा स्वाभिमान संगठन के नेता बीएल कांडले भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें