मूसलाधार बारिश होने के बाद दूरदराज के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम साढ़े बजे के बाद ज्यादातर इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल हो पाई।
बिजली विभाग के अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि 90 फीसदी इलाके में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है। दूरदराज के क्षेत्रों में विभाग की टीमें बिजली ढांचे को पहुंचे नुकसान का जायजा ले रही ह। बिजली विभाग का प्रयास है कि जल्द बिजली ढांचे को दुरुस्त किया जाए, जिससे दूरदराज के इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल की जा सके। संवाद