फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या पर विभाग के दफ्तर पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में अघोषित बिजली कटौती का समाधान न होने पर बुधवार को हीरानगर निकाय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा ने सदस्यों के साथ विद्युत विभाग के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इस दौरान कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही से लोगों को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर करीब एक बजे अध्यक्ष ने विभाग के दफ्तर से अधिकारियों को बाहर निकालकर ताला लगा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन नहीं मिलता दफ्तर बंद रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पिछले कई दिनों से कस्बे में लोगों को मात्र पांच से सात घंटे ही बिजली मिल रही है। रात के समय अक्सर बिजली बंद रहती है। केवल कस्बे में ही नहीं, बल्कि उप मंडल के सभी इलाकों में यही हाल है। विभाग की लापरवाही के कारण दिन में कम से कम 10 बार लाइन फाल्ट होती है। पैनल भी पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग अगर बिजली के बिल पूरे दे रहे हैं, तो बिजली अधूरी क्यों लें। हालांकि बाद में विभाग के उच्च अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद दफ्तर को खोल दिया गया। निकाय समिति के अध्यक्ष ने कहा कि अगर तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो कड़ा रुख अपनाएंगे और अगली बार अधिकारियों को दफ्तर में ही बंद करेंगे। इस दौरान समिति के सदस्य संजय शर्मा, सुभाष चंद्र, गुरदयाल, राजेंद्र बख्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें