फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागी जत्थों ने गुरु गोबिंद सिंह की महिमा का किया बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया गया। मुखर्जी चौक स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से दीवान साहिब सजाए गए। इस अवसर पर जिले भर से आई संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अखंड पाठ का भोग डाला गया। दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई जबड़तोड़ सिंह और भाई दलबीर सिंह के अलावा स्थानीय रागी जत्थों ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। प्रचारक के रूप में आए सर्वजीत सिंह तुंदा ने सिख धर्म के इतिहास पर कहा कि समाज के कुर्बानियों से भरे सिखों का इतिहास समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नई पीढ़ी को इसका ज्ञान होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से उपस्थित राजबाग थाना प्रभारी और एसएसपी जेल को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में गुरुद्वारा साहिब में गुरु के लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें