नगरी परोल के 4 वार्ड महिला के लिए आरक्षित
नगरी परोल के 13 में से 4 वार्डों को महिला और 5 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं लखनपुर में केवल एक वार्ड को अनुसूचित जनजाति और 2 वार्डों को महिला आरक्षित किया गया है। बिलावर नगर कमेटी के 13 में से 4 वार्डों को महिला और 2 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा जाएगा, जबकि बसोहली नगर कमेटी के 13 में से 4 वार्डों को महिला और 3 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अगले सात दिन में शिकायत और आपत्ति दर्ज करवाने को कहा गया है।
पूरे जिला में अनुसूचित जनजाति का एक वार्ड आरक्षित
जिला कठुआ की एक नगर परिषद और 5 नगर कमेटियों के कुल 80 वार्ड हैं। इनमें से केवल लखनपुर के वार्ड नंबर 6 को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया, जबकि वार्ड संख्या 2 और 7 को महिला आरक्षित रखा गया है।
हीरानगर में ऐसी ही स्थिति
हीरानगर के वार्ड नंबर 4, 9 को अनुसूचित जाति, जबकि वार्ड संख्या 2, 6 और 11 को महिला आरक्षित किया गया है। इसी तरह, नगरी परोल के 1, 2, 10, 11 और 13 को अनुसूचित जाति, वार्ड 2 और 13 को अनुसूचित जाति महिला और वार्ड नंबर 4, 9 को महिला (ओपन) आरक्षित किया गया है। बिलावर में वार्ड 5 और 6 को अनुसूचित जाति, 6 को अनुसूचित महिला और 2, 9, 10 को महिला (ओपन) आरक्षित किया गया। बसोहली में वार्ड नंबर 9, 12 व 13 को अनुसूचित जाति, वार्ड 12 को अनुसूचित महिला व वार्ड 2, 5 और 8 को महिला (ओपन) आरक्षित रखा गया है।
ये भी पढ़ें- Election in J&K: जम्मू-कश्मीर में 19.14 लाख मतदाता, अनंतनाग में सबसे अधिक और रामबन में सबसे कम वोटर