फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जहां रक्तदान करते हुए अपने स्वर्गीय नेता को श्रद्धांजलि दी। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उनके चित्र पर फूलमाला अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

मंगलवार को जीएमसी कठुआ में आयोजित रक्तदान शिविर में यूथ कांग्रेस के करीब 50 कार्यकर्ताओं ने आधुनिक भारत के शिल्पी को श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान किया। कठुआ विधानसभा अध्यक्ष निखिल शर्मा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी रक्तदाता कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वर्गीय राजीव गांधी के आदर्श को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर के कॉलेज रोड स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री चौ. लाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर चौ. लाल सिंह ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए सबसे दुखद दिन है, क्योंकि आज ही हमने अपने एक ऐसे नेता को खोया है, जो सही मायने में आधुनिक भारत के निर्माता रहे नेताओं में अग्रणी थे। उन्होंने देश को एक ऐसी दिशा दी कि आज पूरा विश्व हमारी ओर देखता है। उन्होंने कहा कि चार जून को आने वाले परिणाम के बाद बनने वाली सरकार स्वर्गीय राजीव गांधी के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान विशु अंदोत्रा ने कहा कि राजीव गांधी की दूरगामी सोच से ही हमारा देश आधुनिक भारत बना है। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार, संचार क्रांति, कंप्यूटर युग की शुरुआत और पंचायतों का सशक्तीकरण करने के लिए कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें