फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महाआरती में उमड़े भक्त, प्रभु को लगाया खिचड़ी का भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भगवान नृसिंह की जयंती के उपलक्ष्य में गोविंदसर स्थित श्री नृसिंह धाम में तीन दिवसीय प्रकटोत्सव जारी है। मंगलवार को नृसिंह धाम मंदिर के महंत श्रीश्री 108 भगवान दास के तत्वावधान में दूसरे दिन भगवान के जन्म पर महाआरती का आयोजन किया गया। वहीं, खिचड़ी का भोग लगा कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर नृसिंह भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

महंत श्रीश्री 108 भगवान दास ने बताया कि बीते सोमवार से मंदिर में शुरू हुआ श्री नृसिंह पुराण का पाठ संपन्न हुआ है। भगवान का अभिषेक व पूजन करने के बाद शाम सात बजे महाआरती कर प्रभु को खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद खिचड़ी रूपी प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। बुधवार को अंतिम दिन सुबह मंदिर परिसर में सत्संग होगा और दोपहर एक बजे साधु-संतों को भोग लगाया जाएगा। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं के लिए भंडारा खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान श्री हरि के अवतार भगवान नृसिंह के प्रति क्षेत्र के लोगों में काफी आस्था है। उनके सहयोग और प्रभु की कृपा से ही इस कार्यक्रम का आयोजन हर साल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें