हीरानगर। नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता भारती शर्मा शनिवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे पूरी लगन व इमानदारी के साथ निभाएंगे।
दयाला चक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से दविंदर राणा मौजूद। उन्होंने भारती शर्मा और उनके साथ पार्टी में शामिल हुए नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा भारती शर्मा के पार्टी में शामिल होने से हीरानगर में भाजपा और मजबूत होगी। वह लंबे समय से जन सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा राष्ट्र की मजबूती के लिए हम सब को एक होकर भाजपा को मजबूत करना है। आज पूरी दुनिया भारत से उम्मीदें लगाए है। इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन भी रहे।