फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कार से चोरी की मछली बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। बुधवार को मछली पालन विभाग की टीम ने बसोहली पुलिस के सहयोग से अटल सेतु के जरिए पंजाब की तरफ जा रही कार से करीब दो क्विंटल चोरी कर ले जाई जा रही मछली को बरामद किया। मत्स्य विभाग के इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि बीते दिनों रंजीत सागर झील से मछली चोरी की शिकायतें मिल रही थी। पलासी इलाके के रंजीत सागर झील से मछली चोरी कर अपनी कार में मछलियों को भरकर पंजाब की ओर ले जा रहा था। अटल सेतु पर नाका प्वाइंट पर वाहन की जांच के दौरान चोरी कर ले जाई जा रही मछली को जब्त किया।
विज्ञापन

वहीं मछली चोरी करने वाले मोहित कुमार और जयबीर बच्चन निवासी पठानकोट पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वहीं मौके पर मछली की बोली लगाई गई, जो 10 हजार रुपये में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें