फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो चोर गिरफ्तार किए, 18 तोला सोना बरामद

विज्ञापन
शहर के शिवानगर में हुई चोरी के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर के शिवानगर इलाके में हुई चोरी की गुत्थी को सिटी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर चोरी हुए लगभग 18 तोले सोने को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही लगभग 20 हजार की नकदी भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि चोर नशेड़ी हैं और इसी के चलते चोरी को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि 17 नवंबर को शहर के शिवानगर वार्ड नंबर 19 में राज कुमार के घर चोरी के मामले की जानकारी मिली थी। परिवार के सदस्य घर में शादी के चलते खरीदारी के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने लगभग 16 लाख की नकदी और गहने चुराए। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और पेशेवर तरीके से पुलिस ने चोरों तक अपनी पहुंच बनाई। वारदात के चौबीस घंटे के भीतर ही गुत्थी को सुलझा लिया गया। बताया कि मामले में पुलिस की विशेष टीम का गठन किया था। जांच में दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर 10 लाख के लगभग सोना और 18 से 20 हजार नकदी बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान नीतीश शर्मा पुत्र अनिल कुमार निवासी वार्ड नंबर 19 शिवानगर और दूसरा मुकेश कुमार पुत्र महेंद्र पाल निवासी वार्ड नंबर चार कठुआ के रूप में हुई है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इसी साल जनवरी और फरवरी महीने में कई चोरियों की वारदात को अंजाम दिया गया, जिनमें से पुलिस ने 35 के लगभग चोरी की वारदातें को सुलझा लिया है। इसमें संलिप्त लगभग 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें