हीरानगर। दयाला चक से बिलावर मार्ग पर डिंगा अंब में नाके के दौरान पुलिस ने लोड कैरियर ऑटो से चार मवेशियों को बरामद कर मुक्त कराया। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया।
हीरानगर थाना प्रभारी यशपाल शर्मा नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक लोड कैरियर ऑटो को रोका। तलाशी के दौरान तस्करी कर ले जाए जा रहे चार मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अमित चौधरी निवासी जम्मू और संजीव कुमार निवासी जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 188 आईपीसी और 11 पीसीए के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।