कठुआ। जिला में अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना शनिवार शाम को हीरानगर मोड़ के पास हुई जहां सड़क के बीच आई गाय को बचाने के प्रयास में 34 वर्षीय बाइक चालक आशा कुमार पुत्र मदनलाल निवासी राय खनवाल सांबा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे उप जिला अस्पताल हीरा नगर में पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य हादसा कठुआ-जराई मार्ग पर चंबे दा बाग के पास हुआ। जहां कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार 25 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र बलवीर चंद्र निवासी खरकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने जीएमसी कठुआ पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।