फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक लूट मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हटली मोड़ से सौ मीटर की दूरी पर एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में एक करोड़ 80 लाख की लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी सुखविंद्र सिंह निवासी वार्ड 21 कठुआ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस प्रमुख रमेश चंद्र कोतवाल के अनुसार आरोपी को कठुआ में ही किसी इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी की धरपकड़ के लिए हालांकि पुलिस टीमें लगातार चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में दबिश दे रही थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी से कैश भी बरामद हुआ है, जिसे लेकर जांच जारी है। जल्द ही पूरी लूट का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने आईपीसी की धारा 458/392/34 के तहत मामला दर्ज किया ह़ुआ है।
ज्ञात रहे कि एचडीएफसी बैंक की हटली मोड़ ब्रांच से 19 जून की रात को दो लूटेरों ने गार्ड को बंधक बनाकर एक करोड़ 80 लाख की लूट अंजाम दी जिसमें से भागते समय लगभग 17 लाख की नकदी बैंक की छत पर ही गिर गई थ, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। पूछताछ आगे बढ़ी तो शक की सुई बैंक के एक पूर्व कर्मी की ओर घूम गई। पूर्व बैंक कर्मी के घर दबिश दी गई जो हटली पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर दूर था, घर में पानी के अंडर ग्राउंड टैंक में लिफाफों में सील कर छिपाए गई नोटों की गड्डियां बरामद कर ली गई थीं। पुलिस ने बताया था कि मामले में एक करोड़ 53 लाख तक की बरामदगी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें