कठुआ/बनी। हर गांव हरियाली योजना के तहत वन विभाग गांव से शहर तक अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में जिले की कुदरती खूबसूरती से मालामाल बनी फॉरेस्ट रेंज में भी अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
डीएफओ अश्विनी मित्तल के निर्देश पर लोआंग ब्लॉक वन रेंज में अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में हरियाली के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। साथ ही वन विभाग की ओर से स्थानीय लोगों को देवदार, चीड़ और ओक के सौ पौधे दिए गए। क्षेत्र की जलवायु के अनुकूल इन पौधों से यहां की प्राकृतिक संपदा को लंबे समय तक बचाया जा सकेगा।