फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत तेंदुआ के साथ व्यक्ति का फोटो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कथित रूप से हटली वन क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा मृत तेंदुए के साथ खिंचवाया गया फोटो वायरल होने के बाद वन्यजीव विभाग हरकत में आ गया है। मामला संज्ञान में आते ही वन्यजीव विभाग की ओर से पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए लिखा गया है। हालांकि मंगलवार रात से बुधवार रात तक इसमें कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। जिसे देखते हुए वन्यजीव विभाग ने नगरी चौकी और लखनपुर चौकी दोनों में दी गई शिकायत के बाद भी मामला दर्ज न किए जाने की बात उच्च अधिकारियों के संज्ञान में ला दी गई है। एसएसपी कठुआ ने बताया कि व्यक्ति कठुआ के निकटवर्ती गांव का ट्रेस हुआ है, फिलहाल उसकी तलाश जारी है। फोटो दो साल पुराना बताया जा रहा है और सोशल मीडिया के फोटो के आधार पर ही निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, वन्यजीव विभाग के वार्डन विजय कुमार वर्मा ने बताया कि सूत्रों से मृत तेंदुए के साथ एक व्यक्ति का फोटो मिला था। तुरंत रेंज अधिकारी को पुलिस के पास मामला दर्ज करवाने के संबंध में भेज दिया गया था। बताया कि मामला बेहद गंभीर है और यदि यह मामला दो साल पुराना भी है तब भी आरोपित को यह बताना होगा कि उसने तेंदुए के साथ क्या किया। उन्होंने कहा कि मामले में पूरी जांच की जाएगी। जिसे लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों से प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें