फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की दहशत से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील की पंचायत सियालना में इन दिनों तेंदुए का आतंक देखा जा रहा है स्थानीय सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को तेंदुआ सियालना से डेरली सड़क पर देखा गया। इस वजह से काफी देर तक गाड़ियों की आवाजाही भी बंद रही। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों तेंदुए ने पशुपालक गुड्डू राम पुत्र लवू राम के घर की पशुशाला में घुस कर दो भेड़ों को अपना शिकार बना लिया था।
विज्ञापन

लोगों ने बताया पिछले कई दिनों से तेंदुआ वार्ड तीन में दिखाई दे रहा है और कई आवारा कुत्तों को भी अपना शिकार बना चुका है। स्थानीय निवासी बशीर अहमद, ज्ञानचंद, पंच नरेश कुमार, लाल चंद और अन्य लोगों ने बताया कि वार्ड तीन में तेंदुआ पिछले कई दिनों से दिखाई दे रहा है। शुक्रवार रात को भी तेंदुए को गुर्राते हुए सुना गया है। इसकी वजह से लोगों के दिलों में दहशत का माहौल है और उन्होंने अपने घरों से रात के समय निकलना भी बंद कर दिया है। स्थानीय पंचायत के सरपंच अशोक कुमार ने वन्यजीव विभाग से मांग की है कि पीड़ित गुड्डू राम पशुपालक के नुकसान का आकलन किया जाए और उसे मुआवजा दिया जाए। लोगों ने यह भी मांग कि जल्द से जल्द पंचायत के वार्ड तीन में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे स्थापित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें