फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई बाधित होने से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
पानी की सप्लाई बाधित होने से अपने सर पर पानी भरे डब्बे रखकर घरों की तरफ जाते कोटी गांव के लोग। संवा - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे कोटी और आसपास के कई इलाकों में पिछले सात दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित रहने के कारण कारण तीन हजार लोगों को इन दिनों पेयजल के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय गांव के निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव में पिछले एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई नहीं की गई है। जिसके चलते लोगों को अपने घरों से करीब दो किलोमीटर पैदल सफर करके पेयजल लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह ने बताया के कई बार इस संबंध में जल शक्ति विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। स्थानीय अरुण सिंह ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए का के कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी अधिकारी लोगों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा के हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर लोगों को लौटा दिया जाता है। जयपाल सिंह ने कहा के सरकार यूं तो लोगों के घरों तक पेयजल सप्लाई पहुंचाने के लिए बड़े-बड़े दावे करती है जो सब खोखले साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया के कई बार जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों को भी इस विषय में अवगत करवा चुके हैं लेकिन जल शक्ति विभाग समस्या का समाधान करने के कोई कदम नहीं उठा रहा है। इससे लोग मजबूरन कई किलोमीटर दूरी से पानी लाने को मजबूर हैं। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक गांव में पानी सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग जल शक्ति विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस संबंध में जल शक्ति विभाग बिलावर के एईई अनिल जंजुआ से टेलीफोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि मछैडी से घट गांव से गुजरने वाली पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन को ठीक करने में लगे हैं और पाइप लाइन की वेल्डिंग का काम जारी है। जल्द पाइप लाइन को ठीक करके इलाके में पेयजल सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें