बसोहली डिग्री कॉलेज में वॉल पेंटिंग बनाते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : KATHUA
बसोहली। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में शुक्रवार को एक दीवार पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने दीवारों पर पेंटिंग बनाकर दीवारों को साफ और सुंदर रखने का संदेश दिया। साथ ही पेंटिंग के माध्यम से डिजिटल हो रहे जम्मू और कश्मीर की झलक दिखाई।
जम्मू और कश्मीर डिजिटल सप्ताह मनाने के लिए 25 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत दीवारों पर पेंटिंग बनाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्या निधि कोतवाल के संरक्षण में आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए छात्रों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।