शहर के वार्ड 4 में गंदगी की समस्या को लेकर रोष जताते लोग। संवाद
- फोटो : kathua
कठुआ। शहर के वार्ड चार में पिछले कई सालों से नाले की सफाई न होने से आसपास रहने वाले लोगों ने की परेशानी बढ़ती जा रही है।
बुधवार को स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि सरकार उन्हें इस गंदगी से निजात दिला दे। अन्यथा वह लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
महिला बीना देवी ने कहा कि मोहल्ले से गुजरने वाले नाले कि आज तक कभी भी सफाई नहीं की गई है। इसका परिणाम यह है कि उनका पूरा मोहल्ला गंदगी की चपेट में है। इस गंदगी के कारण उनकी खुद की बेटी पीलिया ग्रसित हो गई है। जबकि, कई अन्य बच्चे भी बीमार हैं।
संत राम ने कहा कि जबसे इस नाले का निर्माण किया गया है, तब से आज तक कभी सफाई का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। इसके बारे में कई बार नगर परिषद से मांग की जा चुकी है, लेकिन उसके परिणाम कभी भी नहीं आए हैं। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी कठुआ के मौजूदा विधायक ने उनके मोहल्ले में दौरा किया था। उन्होंने सरकार सुविधा देने के नाम पर गरीब लोगों को जो महीने का 2 से 4 किलो राशन देती है, वह न देने के बजाय अगर इस नाले की सफाई का प्रबंध करवा दें।